सी.एम. राइज स्कूल में सम्मिलित हुए कोलारस, बदरवास
कोलारस - कोलारस-बदरवास तहसील मुख्यालयों पर जल्द प्राईवेट स्कूलों की तरह शासकीय स्कूल खोले जायेंगे जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है जल्द 25 करोड़ की लागत से सीएम राइज शासकीय स्कूल के भवन निर्माण का बजट प्राप्त होते ही कार्य प्रारम्भ होगा कोलारस एवं बदरवास तहसील मुख्यालयों पर प्राईवेट स्कूलों की तरह बनने वाले नये शासकीय स्कूल में करीब 25 गांवों के करीब 5000 बच्चे एडमिशन ले सकेंगे बच्चों को लाने ले जाने के लिये बसों की सुविधा होगी शिक्षा को और वेहतर बनने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सीएम राइज स्कूल खोलने की जो योजना प्रारम्भ की है उसका लाभ कोलारस एवं बदरवास क्षेत्र के बच्चों को भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुधार के लिए सीएम राइज स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है वह सराहनीय है कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी सी.एम. राइज स्कूल केंद्रीय विद्यालय के समकक्ष होंगे और तहसील व बड़े कस्बे स्तर पर खोले जायेंगे जो लगभग 25 करोड़ की बिल्डिंग, बसों, समस्त स्टाफ शिक्षकों आदि से सुसज्जित होंगे और आस पास क्षेत्र के लगभग 25 ग्रामों के बच्चे एडमिशन ले सकेंगे इन स्कूल में लगभग 5000 बच्चों की क्षमता होगी अनेक स्कूल खोलने से न तो स्कूलों में पर्याप्त बच्चे हैं और न ही शिक्षक हैं दोनों समस्याओं का हल इसी में है कि बड़े-बड़े स्कूल समस्त क्षेत्र में खुलें जिनमें उपरोक्त सभी सुविधाएं उपलब्ध हो।
