शिवपुरी - जिला मुख्यालय शिवपुरी में पोहरी बस स्टेंड के सामने स्थित सिद्धी विनायक निजी चिकित्सालय जोकि करीब 3 सप्ताह से भू्रण हत्या के मामले को लेकर निलम्वित यानि की बंद पड़ा हुआ है जिसके चलते शिवपुरी जिले के अलावा राजस्थान एवं आस पास के जिलों से आने वाले ह्रदय के मरीज एवं आयुष्मान कार्ड धारियों से लेकर निजी चिकित्सालय में कार्यरत करीब 130 कर्मचारी जांच का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद भी चिकित्सालय चालू न होने से परेशान है।
जिला मुख्यालय शिवपुरी में सर्व सुविधायुक्त निजी चिकित्सालय सिद्धी विनायक जिसमें भ्रूण हत्या की शिकायत के चलते बीते 3 सप्ताह से लायसेंस निलम्बित होने के कारण ताला बड़ा हुआ है भ्रूण हत्या मामले की जांच पूर्ण होकर पुलिस के पास पहुंचाने की जानकारी मिली है किन्तु उक्त चिकित्सालय के निलम्बित लायसेंस एवं चिकित्सालय प्रारम्भ करने का आदेश सीएमएचओ कार्यालय शिवपुरी से जारी न होने के कारण सिद्धी विनायक एक मात्र ऐसा चिकित्सालय है जिसमें शिवपुरी जिले में बड़े चिकित्सालयों की तरह कोरोना काल में कोरोना जैसी जान लेवा बीमारी का उपचार भी किया गया जिसके चलते कोरोना के सैंकड़ों मरीजों की जान उक्त चिकित्सालय के माध्यम से बच पाई इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ह्रदय के आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों का उपचार किया जा रहा था चिकित्सालय बंद होने के कारण उक्त मरीज काफी परेशान हो रहे है साथ ही चिकित्सालय में कार्य करने वाले 130 कर्मचारियों के सामने भूकों मरने की स्थिति आ पहुंची है सिद्धी विनायक जिला मुख्यालय शिवपुरी में एक मात्र ऐसा चिकित्सालय है जहा ह्रदय के अलावा अन्य बीमारियों का भी उपचार होता है आईसीयू के 20 वेड सहित 100 अन्य वे़ड का चिकित्सालय 3 सप्ताह से बंद होने के कारण शिवपुरी जिले सहित राजस्थान, श्योपुर आस पास से आने वाले मरीज चिकित्सालय बंद होने से परेशान हो रहे है उक्त चिकित्सालय में बीना आयुष्मान कार्ड धारी गरीब लोगो का भी कम पैसे में उपचार किया जाता रहा है किन्तु भ्रूण हत्या मामले को लेकर बीते 3 सप्ताह से बंद पड़े सिद्धी विनायक अस्पताल की जांच रिपोर्ट पूर्ण हो जाने के बाद भी चिकित्सालय का लायसेंस बहाल न होने से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इनका कहना है कि -
सिद्धी विनायक अस्पताल के लायसेंस को भू्रण हत्या मामले की शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से चिकित्सालय का लायसेंस निलम्बित किया गया था उक्त चिकित्सालय की जांच रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस को सौंप दी है लायसेंस कब तक बहाल होगा यह वरिष्ठ अधिकारी ही बता पायेंगे- डॉ. संजय ऋसिश्वर जिला चिकित्सालय शिवपुरी।
सिद्धी विनायक अस्पताल में मेरे अलावा कई अन्य चिकित्सक ग्वालियर की तरह शिवपुरी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवायें दे रहे है कोरोना काल से लेकर आयुष्मान कार्ड एवं गरीब मरीजों का वेहतर इलाज सिद्धी विनायक अस्पताल में हुआ है बीते 3 सप्ताह से चिकित्सालय बंद होने से आयुष्मान कार्ड धारी, ह्रदय के मरीजों से लेकर चिकित्सालय का स्टाप काफी परेशान है जांच पूर्ण हो चुकी है सीएमएचओ कार्यालय के द्वारा लायसेंस बहाल होने का इंतजार है-डॉ. पीडी गुप्ता मेडिसन विशेषज्ञ शिवपुरी।