रामपुरी में सरपंच, सचिव ने गरीब हितग्राहियों से पंचायत के निर्माण कार्यों में मजदूरी कराई लेकिन नहीं दिए आज तक मजदूरी के रुपए

देवेन्द्र शर्मा बदरवास - मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर अधिकारियों कर्मचारियों को हिदायत दी जाती रही है कि मध्य प्रदेश में गरीबों के हक को कोई भी ना छीनें लेकिन ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव इंजीनियर से लेकर जनपद सीओ तक गरीब हितग्राहियों के हकों पर डाकां डाल रहे हैं। शिवपुरी जिले के बदरवास जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रामपुरी मैं भारी भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है वैसे तो पंचायत के सरपंच, सचिव द्वारा कई निर्माण कार्यों को फर्जी तरीके से कागजों में करा कर लाखों रुपए की राशि आहरण कर ली है। जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत में देखने को मिलता है लेकिन ग्राम पंचायत में एक मामला ऐसा भी आया है जिसमें सरपंच सचिव द्वारा ग्राम गुढा़ल डांग के गरीब भील समुदाय के हितग्राहियों से ग्राम पंचायत के खेल मैदान, पहाड़ी पर कंट्री टंच निर्माण कार्यों में मजदूरी करा कर मजदूरी का पैसा भी नहीं दिया गया गरीबों के मेहनत मजदूरी के रुपए ग्राम पंचायत रामपुरी के किसी और व्यक्तियों के खाते में डाल कर निकाल लिए हैं। जिसने मजदूरी की वह लोग आज तक मजदूरी के लिए भटक रहे हैं। गुलाव, जगदीश,भवन, लालाराम, राजेश,बावूलाल,मोहन,संजय, विक्रम,गनपद आदी भील आदिवासीयों ने बदरवास जनपद पंचायत में जनपद सीईओ को कई बार आवेदन भी दे चुकी हैं लेकिन गरीब मजदूरों की सुनवाई अभी तक नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म