जिला पंचायत सीईओ वर्मा ने स्वयं की जेव से की गरीब की मदद

शिवपुरी - जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा की दरियादिली देखने को मिली जहां एक विकलांग व्यक्ति के चेहरे पर भूख की सिकन देखी और जिला पंचायत सीईओ समझ गये तभी उनके द्वारा कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी को बुलाया और अपनी जेब से पांच सो रूपए का नोट निकालकर दिया और उस विकलांग व्यक्ति को बाजार से खाना लाने को कहा गया वहीं अधिनस्थ कर्मचारी ने बाजार से खाना लाकर उस भूख से वेहाल विकलांग व्यक्ति को खाना खिलाया इस तरहां के पुण्य कार्य कभी कभी ही देखने को मिलते हैं इससे पहले कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह साहब ने भी पूर्व में दो विकलांग परेशान व्यक्तियों को अपनी ओर से मदद की थी।

इस तरह के कार्य मानवता की सेवा को बढाने की प्रेरणा देते हैं 

वहीं जिला पंचायत सीईओ द्वारा जनसुनवाई के दौरान तहसील क्षेत्र के गांवों से आए आवेदकों के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए अपने मोबाइल से संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को फोन कर पीड़ित आवेदकों की समस्या का समाधान करने फोन लगाकर दिशा निर्देश दिए जाते हैं बीते मंगलवार को भी आवेदन कर्ता के सामने ही संबंधित तहसील क्षेत्र के अधिकारी को फोन लगानें पर किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर यह दर्शाने की कोशिश की गई की जिला पंचायत सीईओ मोबाईल फोन पर टाइम पास कर रहे हैं लेकिन हम भी वहां मौजूद थे जिसमें प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान के लिए जनसुनवाई में मौजूद सभी जिम्मेदार आवेदकों की समस्या के समाधान की कोशिश में लगे रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म