लुकवासा - कोलारस अनुविभाग के ग्राम लुकवासा में रविवार की दोपहर मूसलाधार बारिश के साथ गिरी गाज से एक ग्रामीण का मकान न सिर्फ हिल गया बल्कि उसमें कई जगह से दरारें आने के साथ होल भी हो गए।
करंट लगने का भी हुआ अहसास
लुकवासा निवासी बलराम रघुवंशी के अनुसार दोपहर के समय उनके मकान पर आकाशीय गाज गिर गई, जिससे पहले तो बिजली के खंभे में आग लगी और उसके बाद मकान के हिलने और करंट लगने का अहसास हुआ। इस हादसे में परिजन बाल-बाल बच गए। मकान में कई जगह पर दरारें आ गई हैं और तीन चार जगह होल भी हो गए।
फूंके टीवी, इनवर्टर, पंखा
आकाशीय गाज गिरने के साथ ही बलराम के घर के इनवर्टर सहित टीवी, पंखे और कुछ अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी फूक गए हैं।
Tags
लुकवासा