कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के जुझारू पानी वाले विधायक के नाम से पहचान रखने वाले विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने शिवपुरी जिले के समस्त भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं से कोरोना गाईड लाईन के नियमों का पालन करते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुक्रवार को शिवपुरी में महिला सशक्तिकरण मातृशक्ति की आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने पधार रहे है जिनके स्वागत में सभी भाजपा कार्यकर्ता आगे आकर स्वागत करें।
कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि शिवपुरी जिले को 1096 करोड़ की मडीखेढा बांध से पेयजल की सुविधा कोलारस क्षेत्र में गांव गांव घर घर पहुंचाने के लिये कोलारस क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री चौहान का आभार एवं कोलारस विधानसभा से निकलने वाली कूनो नदी ब्रहद सिंचाई परियोजना के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने से कोलारस क्षेत्र की लाखों हेंक्टयर कृषि भूमि सिंचित होगी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या एवं कृषि के लिये कूनों डेम तैयार होने के बाद कोलारस विधानसभा में पानी की समस्या समप्त होगी जिसके लिये कोलारस विधानसभा क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते है।
