महाअभियान जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को




शिवपुरी - राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार के मार्गदर्शन में 23 सितम्बर को अपराह्न 5 बजे महाअभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पोस्ट ऑफिस के समन्वय से आमजनों को कानूनी गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। 
जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया कि महाअभियान जागरूकता कार्यक्रम में समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम के कवरेज हेतु समस्त मीडियाकर्मी को भी अपराह्न 04.30 बजे तक उपस्थित रहने हेतु आमंत्रित किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म