बदरवास - कोलारस परगने के बदरवास में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रूरल मार्ट का लोकार्पण विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी द्वारा किया गया आजीविका मिशन के समूहों के माध्यम से ग्राम खतौरा संगठन की अध्यक्ष कल्पना द्वारा रूरल मार्ट खतौरा में खोला गया जिसके लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा आजीविका मिशन के समूह की बहनों द्वारा किये जा रहे कार्याे की सराहना की एवं आजीविका मिशन के समस्त स्टाफ की मेहनत और समर्पण की तारीफ की कार्यक्रम की रूप रेखा आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक दीपक यादव द्वारा बताया गया कार्यक्रम का संचालन बदरबास आजीविका मिशन के विकाशखण्ड प्रबंधक धर्मेन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया आभार व्यक्त कोलारस आजीविका मिशन के विकाशखण्ड प्रबंधक संजय चौहान द्वारा किया गया कार्यक्रम में बदरबास जनपद अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल यादव, शिखर धाकड़, भगवत यादव, राम सडैया, आजीविका मिशन से दीपक यादव, प्रीति शर्मा, राजकुमार शर्मा, पंकज तिवारी, सुरेन्द्र पराशर, महेन्द्र शर्मा, रामकिशन पवन समूह सदस्य कल्पना, सीमा, गायत्री, लीला, कृष्णा सहित 60 महिलाएं उपस्थित हुई।
