कोलारस - भारतीय जनता पार्टी मंडल कोलारस के ग्राम-नगर केंद्र के स्वास्थ स्वयं सेवकों का मंडल प्रशिक्षण वर्ग सौरव गार्डन मानीपुरा में बिधायक वीरेंद्र जी रघुवंशी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कोलारस के मानीपुरा स्थित सौरव गार्डन में आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवको ने भाग लिया प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजेश भार्गव, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, विधायक प्रतिनिधि राम सडैया, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा, भाजपा नेता बलवीर निवौरिया, महिला मंडल अध्यक्ष सुधा राजावत मंच पर मौजूद रहे जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त शिविर में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिये सुझाव दिये जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिये राष्ट्रीय सेवक संघ के पदाधिकारी एवं संगठन से जुडे सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।