कोलारस - कोविड वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत जिले की 484 ग्राम पंचायतों व 10 नगर निकायों में निवास करने वाले 18 वर्ष से ऊपर के सभी महिला एवं पुरूषों में वैक्सीनेशन का कार्य सम्पन्न हो चुका है केवल बीमार तथा बाहर निवास करने वाले लोगो के छोड़कर प्रथम डोज का कार्य सम्पूर्ण जिले में 27 सितम्बर तक पूर्ण होने का लक्ष्य स्वास्थ्य अमला लेकर चल रहा है।
कोलारस एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव के द्वारा लगातार प्रशासनिक अधिकारियों एवं नेताओं से लेकर लोगो से निरंतर सम्पर्क का लाभ दिखाई दे रहा है जिसका परिणाम यह है कि कोलारस नगर परिषद में वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है इसी क्रम में बदरवास जनपद पंचायत क्षेत्र की 63 ग्राम पंचयातों में भी वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र की 68 ग्राम पंचायतों में 91 प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है केवल 9 प्रतिशत लोग कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र में वैक्सीन के प्रथम डोज लगवाने से दूर है जिसे भी कोलारस एसडीएम के निरंतर प्रयासों से सितम्बर माह के अंदर पूर्ण हो जाने की सम्भावना है कोलारस नगर परिषद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी विवेक शर्मा, सीएमओ महेश जाटव, वीएमओ अल्का त्रिवेदी के साथ कोलारस एसडीएम श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त प्रयासों का परिणाम है कि कोलारस नगर में 27 सितम्बर से पूर्व वैक्सीनेशन की प्रथम डोज बीमार एवं बाहर रहने वाले लोगो को छोड़ कर शेष 100 प्रतिशत लोगो को लग चुकी है।
इसी क्रम में बदरवास जनपद पंचायत क्षेत्र की 63 ग्राम पंचायतों में भी 27 सितम्बर से पूर्व 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण हो चुकी है जिसमें बदरवास बीएमओ एजपी शर्मा, सीईओ जनपद श्री पिप्पल एवं स्वास्थ्य अमले के साथ कोलारस एसडीएम श्रीवास्तव के द्वारा चलाये गये वैक्सीनेशन प्रथम डोज के अभियान को 27 सितम्बर से पहले 100 प्रतिशत पूर्ण करने में बदरवास जनपद पंचायत के रन्नौद एवं बदरवास नगर को छोड़कर शेष सभी पंचायतों में प्रथम डोज वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

