भांडेर - दैनिक समाचार पत्र आचरण के प्रधान संपादक ए. एच. कुरैशी का निधन 13 सितंबर को हृदयघात से हो गई थी। स्व. कुरेशी के निधन पर रविवार को भांडेर में विश्रामगृह पर दोपहर दो बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर रवींद्र सत्यार्थी ने स्व. कुरेशी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कुशल व्यक्तित्व का धनी और कर्मठ व्यक्ति बताया।कहा कि उन्होंने जिस व्यक्ति को समाचार प्रति निधि बनाया ओर लम्बे समय तक रखा गया उन्होंने ने नय युवा वर्ग के लोगों को ज्यादा महत्व दिया।जो आज हमारे बीच नही रहे उनके परिवार को इस दुखद निधन पर सहनशीलता प्रदान करे यही ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी पत्रकारों ने दो मिनट तक मोन रखकर श्रद्धाजलि अर्पित की ।इस अवसर पर शाहिद कुरेशी, राजेश गिरी, शैलेन्द्र खरे, प्रविंद्र श्रीवास्तव, बालमुकुंद तिवारी, छक्कीलाल रजक, देवकीनंदन पाल, कमल शर्मा, सुरेंद्र ओझा, गौरव रावत, अमित राजावत, राजेश तिवारी, लक्ष्मण रजक, नरेश तिवारी , हरिमोहन खेमरिया ,भाजपा नेता गोबिन्द परिहार ,समाज सेवी हरिशरण तिवारी, आदि सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Tags
भांडेर
