एक महिला की जिंदगी को पति और देवर ने किया बरबाद

 मुरैना - एक महिला की जिंदगी पति और देवर के बीच फंस गई। शादी के बाद पति ने महिला से दूरी बना ली। देवर बुरी नजर रखने लगा और एक दिन उसके साथ रेप किया। शिकायत पर पति ने उल्टा पत्नी को चुप रहने को कहा। सास की भी सहमति रही इसके बाद से देवर आए दिन रेप करता रहा। बेटी हुई तो पति बोला- तुम मुझे वैसे ही पसंद नहीं हो। बच्ची भी उसी की है और मैं तुम्हें पहले ही नहीं चाहता था। छोटे भाई से ही शादी कर लो। महिला बुधवार को महिला थाने पहुंची।

23 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आदर्श कॉलोनी (मुरैना) निवासी युवक से 6 मार्च 2018 को हुई थी। शादी के बाद से पति ने उससे कोई संबंध नहीं रखा।

वह अलग कमरे में सोती थी, इसका फायदा उठाते हुए उसके देवर ने 13 सितंबर 2018 को रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो उसका पति उसके कमरे में आया और बोला कि चुप रहो, अगर शोर मचाओगी तो तुम्हारा जीवन बर्बाद कर देंगे। महिला को न तो पति रखने को राजी है और न देवर शादी को तैयार है। आज बच्ची की उम्र ढाई साल हो चुकी है।

देवर ने फोटो खींचे और करता रहा दुष्कर्म

घटना के बाद पति और परिवार के दूसरे लोगों ने महिला का साथ नहीं दिया। इससे देवर के हौसले बढ़ गए। वह आए दिन दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच उसने महिला के कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। उनका डर दिखाकर बलात्कार करता रहा।

बेटी के जन्म पर पति बोला- उसी से शादी कर लो

कुछ महीनों बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। एक दिन पति बोला कि तुम्हारी शादी हम अपने भाई से करा देते हैं, क्योंकि तुम वैसे भी मुझे पसंद नहीं हो इस पर पीड़िता थाने पहुंची और उसने पुलिस को पूरी आपबीती बताई महिला थाना पुलिस ने महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है।

पति-देवर फरार

महिला थाना प्रभारी मोनिका मिश्रा ने बताया कि बानमोर थाना पुलिस के साथ रात में पीड़िता की ससुराल में दबिश दी थी। इससे पहले ही उसका पति और देवर दोनों फरार हो गए। रात भर पुलिस उन्हें खोजती रही, लेकिन नहीं मिले हैं। हम उन्हें लगातार खोज रहे हैं, जल्द ही पकड़ लेंगे।Wha

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म