अनियंत्रित कन्टेनर ने बस को मारी टक्कर, सात की मौत 13 घायल, पांच गम्भीर

मृतको को 4 लाख व घायलों को पचास हजार की सहायता की घोषणा

गोहद - राज्यमार्ग एनएच 92 पर गोहद चौराहा थानाक्षेत्र के अंतर्गत भिंड रोड पर घूम के पूरा पर भीषण हादसा हो गया दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस का दृश्य देखकर जिगर वालो की भी रूह कांप जाए इस भीषण दुर्घटना में घटनास्थल पर ही सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई 13लोग घायल हो गए जिसमे पांच गम्भीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया यहाँ स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को तुरंत पांच पांच एव कम घायलों को दो दो हजार रुपये फल एव कपड़े उपलब्ध कराए  तथा मृतको के शव गंतव्य तक पहुचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर एव जिला पुलिस अधीक्षक भी गोहद अस्पताल पहुंचे वही राज्य सरकार द्वारा मृतको को चार चार लाख रुपये एव घायलों को पचास पचास हजार रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पूर्वमंत्री विधायक डॉ गोविंद सिंह गोहद विधायक मेवाराम जाटव गोहद अस्पताल पहुँचकर घायलों से चर्चा की यहाँ पूर्वमंत्री ने 10 10लाख रुपये की सहायता की मांग की साथ ही एनएच 92के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखने की बात की 

  गोहद चौराहा थानाक्षेत्र के ग्वालियर भिंड रोड पर   ग्वालियर से चलकरबरेली जाने वाली बस क्रमांक एमपी 07 पी 1168 को कन्टेनर क्रमांक पीबी65ेे ए टी 1227 ने टक्कर मार सुबह 7बजे हुई इस दुर्घटना में देखने वालों का दिल दहल गया इस दुर्घटना में ड्राइवर साइड बैठे यात्री ही हादसे का शिकार हुए तेज गति से आ रहे कन्टेनर ने ड्राइवर सीट को छोड़कर इस साइड को पूरी तरह उडेड दिया इस साइड में जो यात्री खिड़की से बाहर हाथ निकाले थे उनके हाथ कट गए एक यात्री तो सिर आधा गायब था ग्वालियर से सुबह 6बजे बरेली को रवाना हुई वस ने गोहद चौराहा पार ही किया था कि चंद दूरी पर काल के रूप में आये कन्टेनर से भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में रजत पुत्र शिववीर राठौर उम्र 22वर्ष निवासी किला गेट ग्वालियर, श्रीमती रानी पत्नी भगवानदास उम्र 20वर्ष निवासी सायगण सागर ,हरेंद्र पुत्र रघुवीर तोमर उम्र 48वर्ष निवासी ज्योति नगर इटावा ,हरिओम पुत्र देशराज कडेरिया लालराईच हरदोई ,राहुल पुत्र रामगोपाल उम्र 26वर्ष भागित पुर जिला सैफई, शिवम पुत्र दीपक चन्द गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी छपरामऊ कन्नौज की मौत हो गई तथा राजेश पुत्र सतेंद्र उम्र 25वर्ष निवासी फरुखाबाद, सत्यपाल पुत्र पूरन सिंह ,हरिनाथ पुत्र रामप्रकाश भदौरिया, अभिषेक पुत्र राजेन्द्र भदौरिया, असलम पुत्र मोहम्मद सफी, श्रीमती रानी पत्नी सुनील ,अवधनरेश पुत्र श्रीराम, रामलाल पुत्र रंगवा ,राजीव पुत्र श्रीपाल ,श्रीमती लक्ष्मी पत्नी राजवीर, सूरज ,श्रीमती निशा पत्नी सुमेर राठौर ,अमित पुत्र रामसेवक गुप्ता, नारायण पुत्र लालसिह सागर ,भगवानदास पुत्र नारायण, हरगोविंद पुत्र मुकेश उम्र 4वर्ष घायल हो गए जिसमे गम्भीर रूप से घायल लक्ष्मी पत्नी राजवीर, श्रीमती उषा पत्नी रघुराज सिह सिकरवार, श्रीमती निशा पत्नी सुमेर ,सूरज पुत्र सुनील ,असलम पुत्र मोहम्मद समी को गम्भीर अवस्था होने पर ग्वालियर रेफर किया है खबर लिखे जाने तक मृतको में शामिल यात्री की शिनाख्त नही हुई है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म