शिवपुरी - त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021 की तैयारियों के संबंध में आज 12 नवंबर को अपराह्न 4 बजे से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वीडियों कॉन्फ्रेंस में पंचायत निर्वाचन में आर.ओ. एवं एआरओ की भूमिका तथा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुति, संवीक्षा एवं प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया, निर्वाचन की सूचना एवं आरक्षण, नामांकन की प्रक्रिया, ऑनलाइन नॉमिनेशन आदि विषय पर संक्षिप्त प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर एनआईसी शिवपुरी के व्ही.सी.कक्ष में प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Tags
शिवपुरी