सहजनवां की एक विवाहिता को बेवफा कहना उसके प्रेमी पर भारी पड़ा है। विवाहिता ने थाने पहुंचकर युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बाद में दोनों के स्वजन ने थाने पर पंचायत की और किसी तरह से मामला शांत हुआ, लेकिन विवाहिता नहीं मानी। उसने युवक के विरुद्ध सीओ के पास तहरीर दी है और युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है युवक का विवाहिता से प्रेम संबंध था। दो वर्ष पहले उसकी संतकबीरनगर जिले में शादी हो गई। दो वर्ष पहले प्रेमिका की शादी संतकबीरनगर जनपद के एक गांव में हो गयी। शादी के बाद भी प्रेमी का विवाहिता से बातचीत हो रही थी। छठ पर्व पर विवाहिता अपने मायके आयी थी और खरीदारी करने बाजार गयी थी। आरोप है कि युवक अपने दोस्तों के साथ रास्ते में खड़ा था। उसने विवाहिता को देखते ही उसे बेवफा कह दिया। यह सुनते ही विवाहिता भड़क गई और उसने उसे मारने के लिए अपनी चप्पल निकाल ली। वह उसे मारने के लिए आगे बढ़ रही थी, लेकिन सहेलियों के मना करने पर घर चली गयी।
थाने पर कार्रवाई नहीं हुई तो सीओ के पास पहुंची
वहां से स्वजन से छीटाकसी के विषय में बताया। इसके बाद उसने सहजनवां थाने में तहरीर दे दी। दोनों के स्वजन के बीच थाने में पंचायत हुई और किसी तरह से दोनों पक्ष शांत होकर घर चले गए, लेकिन विवाहिता नहीं मानी और उसने सीओ कैंपियरगंज कार्यालय में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सहजनवां प्रदीप शर्मा ने कहा कि तहरीर सोमवार को मिली थी, लेकिन विवाहिता ने उसे बाद में वापस ले लिया गया। युवक व विवाहिता में पहले प्रेम संबंध रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।