कोलारस - बजरंग दल प्रखंड कोलारस के अध्यक्ष अशीष गोस्वामी ने जानकारी देते हुये बताया कि शुक्रवार को कोलारस के पास पडौरा चौराहे पर एक मवेशियों से भरा हुआ कंटेनर बजरंग दल के सदस्यों के सहयोग से कोलारस पुलिस ने पकड़ा साथ ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड कोलारस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की जयपुर से उड़ीसा जा रहे एक कंटेनर में गोवंश भरा हुआ है सभी बजरंगी सूचना के आधार पर कंटेनर को पकडने के लिये सुबह पडोरा चौराहे पर पहुंचे और वह कंटेनर को पकड़ लिया बताया गया है कि जिसमें 4 लोग सवार थे दो भागने में सफल रहे 2 को पकड़ लिया है क्लींजर, ड्राइवर दोनों सहित कंटेनर को कोलारस पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया उसके बाद गौ माता को ग्राम राजगढ़ गौशाला में सुरक्षित भेजा गया।
Tags
कोलारस