पुलिस अधीक्षक चंदेल ने तेल टैंकर लूटकांड का कोलारस पुलिस थाने आकर प्रेस बार्ता कर किया खुलासा

हरीश भार्गव, रोहित बैरागी कोलारस - पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा सोमवार को कोलारस पुलिस थाने में तेल टैंकर लूटकांड का प्रेेस बार्ता कर लिया खुलासा पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा चलाये जा रहे गम्भीर अपराधों में आरोपिओं की शीघ्र गिरफ््तारी के अभियान के तारतम्य में थाना तेंदुआ के अपराध क्र. 139/2021 धारा 392.ता.हि. धारा 341.427. ता.हि. 11.13 एमपीडीपी के एक्ट में अज्ञात आरोपीगणों की तलाश व पतारसी के लिये पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार भूरिया एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा के निर्देशन में थाना तेंदुआ क्षेत्रान्तर्गत बांस की नरसरी ग्राम पाली के पास हुई तेल के टेंकर की लूट के अपराध क्र. 139/2021 धारा 392.ता.हि. धारा 341.427. ता.हि. 11.13 एमपीडीपी के एक्ट के फरार अज्ञात आरोपीगणों की पहचान व गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान मुखविर की सूचना पर आरोपीगण के बारे में पता चला तभी से आरोपीगणों की गिरफ्तारी के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे थे 14 नम्बर को मुखविर के द्वारा बताये अनुसार आरोपीगणों पड़ोरा चौराहे पर कहीं बाहर भाग जाने की फिराक में थे जिन्हें घेर कर पुलिस बल की मदद से पकड़ा एवं अपराध सदर में संदहियों की आवश्यकता होने से पृथक - पृथक पूछताछ की तो जुर्म करना स्वीकार किया बाद अपराध सदर के आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व घटना में लूटे गये कुल 900 रू. व दस्तावेज फरियादी का आधार कार्ड व ड्राईविंग लायसेंस जप्त किये गये उक्त आरोपीगणों ने तेल से भरे टेंकर को लूटा था जिससे भरे तेल की कीमत 45 लाख रू. व टेंकर की कीमत 20 लाख रू. बताई गई थी कुल 65 लाख रू. का मशरूका को घटना दिनांक को ही बरामद कर जप्त कर लिया था तभी से अज्ञात आरोपीगण फरार चल रहे थे अज्ञात आरोपीगणों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रू. का ईनाम घोषित किया गया था जिनकी पहचान मुखबिर तंत्र के माध्यम से कर ली गई दिनांक 14 नम्बर को गिरफ्तार किया गया है उक्त फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उनि.अंकित उपाध्याय, जगदीश भिलाला, जितेन्द्र सोनी एवं लोकेन्द्र सिंह, शिवबीर सिंह सेंगर, भंगू भिलाला, बलवंत पाल का सराहनीय कार्य रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म