शिवपुरी - प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गत दिवस 20 नवंबर को आवास दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गये।
जनपद पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गगन बाजपेई ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवास दिवस कार्यक्रम उल्लास एवं उत्साह से मनाया गया। गंगोरा, कोटा, करइ अहमदपुर, तानपुर,बड़ागांव सहित कई पंचायतों में विभिन्न हितग्राहियों के साथ सीईओ गगन बाजपेयी,आवास ब्लॉक समन्वयक श्री अमित श्रीवास्तव, उपयंत्री एवम पीसीओ के साथ आवास दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। आवास योजना के हितग्राहियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और गृह प्रवेश कराया गया।
Tags
शिवपुरी