खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर हेतु द्वितीय चरण में खिलाड़ियों का स्किल एवं फिजिकल टेस्ट

शिवपुरी - खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की योजनांतर्गत जिले में खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर के लिए द्वितीय चरण में बालक/ बालिका खिलाड़ियों का फिजिकल एवं हॉकी स्किल टेस्ट 23 नवम्बर को श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में दोपहर 12 बजे से लिया जायेगा, जिसकी समस्त तैयारी पूर्ण की जा चुकी है।

खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी के हॉकी टर्फ मैदान पर संचालित किया जाना है, जिसमें वर्ष 2021-22 हेतु 20 बालक, 20 बालिका हॉकी खिलाड़ियों का टेलेंट सर्च के माध्यम से चयन किये जाने हेतु प्रथम चरण में पूर्व में खिलाड़ियों को पंजीयन किया गया था खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर हेतु 1 नवम्बर को जिन खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है, उन बालक/ बालिका खिलाड़ियों का फिजिकल एवं हॉकी स्किल टेस्ट के दौरान आयु 14 से 18 वर्ष के मध्य हो उन्हें शामिल किया गया है। फिजिकल टेस्ट में सम्मिलित होने वाले बालक/ बालिका खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र हेतु (10वीं की अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र) आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, 03 नवीन पासपोर्ट साईज फोटो, जाति प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है समस्त पंजीकृत खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, जाधव सागर के पास पुरानी शिवपुरी में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म