शिवपुरी - खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की योजनांतर्गत जिले में खेलों इंडिया स्मॉल सेंटर श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी के हॉकी टर्फ मैदान पर संचालित किया जा रहा है। श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर शिवपुरी में वर्ष 2021 22 हेतु 20 बालक, 20 बालिका हॉकी खिलाड़ियों का टेलेंट सर्च के माध्यम से चयन किये जाने हेतु प्रथम चरण में आज सोमवार को प्रातः 7 बजे से बालक/ बालिका खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया। द्वितीय चरण में बालक/ बालिका खिलाड़ियों का फिजिकल एवं हॉकी स्किल टेस्ट लिया जायेगा। फिजिकल एवं हॉकी स्किल टेस्ट में सम्मिलित होने वाले बालक/ बालिका खिलाड़ी की आयु 14 से 18 वर्ष से कम हो उन्हें शामिल किया जायेगा, जिसकी सूचना समस्त पंजीकृत खिलाड़ियों को पृथक से दी जाएगी।
फिजिकल टेस्ट में सम्मिलित होने वाले बालक/ बालिका खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र हेतु (10वीं की अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र) आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र. 03 नवीन पासपोर्ट साईज फोटो, जाति प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।
Tags
शिवपुरी