जिला कृषि अधिकारी U.S. Tomar भी व्यापारियों को नहीं दिला पा रहा है रेट टू रेट खाद।
कृषि सहकारी समितियां के प्रबंधक नहीं निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारियां
करैरा - आज बुआई का समय है और किसान को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।जिसके कारण किसानों की बावनी लेट हो रही है शिवपुरी जिले में खाद की अभी तक कई रैक लग चुकी है लेकिन करैरा-दिनारा के साथ भेदभाव पूर्ण तरीके से खाद दी जा रही है सहकारी समितियां अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए खाद लेने का मन नहीं बना रहे हैं और जो सहकारी समितियों में खाद ला भी रहीं ही है तो बाला बाला ही बेच दिया जा रहा है या सरकारी समिति के प्रबंधक मिलकर अपने चिर परिचित को दे दिया जाता हैं, जबकि मूल किसान परेशान हो रहे हैं करैरा के एक खाद व्यापारी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि हमें बड़े थोक व्यापारी शिवपुरी से ही महंगी खाद मिल रही हैं कहीं ना कहीं कृषि विभाग के अधिकारी की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी चल रही है और और कार्रवाई छोटे व्यापारियों पर की जाती है जबकि असल में देखा जाए तो मगरमच्छ जिले में बैठे हुए हैं जिनसे मोटा कमीशन लेकर खाद की कालाबाजारी कृषि विकास अधिकारियों के माध्यम से हो रही है।
Tags
करैरा