कोलारस - कोलारस 1 नवम्बर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को सांसद केपी यादव एवं विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के द्वारा कोलारस स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत भूमि पूजन कर कोलारस स्वास्थ्य केंद्र के लिए भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा की सौगात प्रदान की शुभारंभ के उपरांत सांसद केपी यादव द्वारा अपने संक्षिप्त उद्बोधन के उपरांत कलेक्ट्रेट मैं आयोजित बैठक के लिए रवाना हो गए इस दौरान कार्यक्रम में अनेक भाजपा के नेतागण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा प्राप्त जानकारी मैं बताया कि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस मैं किया ऑक्सीजन प्लांट का भव्य शुभारंभ जिसमें सांसद डॉ कृष्णपाल यादव की गरिमामय उपस्थिति रही मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर बदरवास में "एक जिला एक उत्पाद "अंतर्गत दो नवीन जैकेट यूनिट का किया शुभारंभ साथ ही बदरवास में स्टेडियम निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ किया किसका 2 करोड़ की लागत से शीघ्र निर्माण होगा प्रारंभ साथ ही बदरवास नगर में 2 बीघा जमीन पर बाराई रोड पर बनेगा 36 लाख रुपए की लागत से पार्क जिसका कार्य हुआ प्रारंभ ।
Tags
कोलारस