शिवपुरी - शासन के निर्देशों के अनुसार समर्थन मूल्य पर विक्रय किये अनाज की राशि का भुगतान किसानों के बैंक खातों में किया जाता है अभी जिले में धान एवं मोटे अनाज ज्वार और बाजरा का उपार्जन किया जाएगा जिन किसानों ने अपना पंजीयन कराया है उनसे उपार्जन किया जाएगा इन किसानों को अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराना होगा।
लीड बैंक मैनेजर सतीश व्यास ने इस सम्बंध में सभी बैंकों को भी निर्देश दिए हैं। सभी किसान अपने बैंक खाते को आधार से लिंक अवश्य करा लें। अन्यथा भुगतान में दिक्कत हो सकती है।
Tags
शिवपुरी