लुकवासा में हरिजन सरपंच की ओट में दलालों ने किया लाखों का फर्जीवाड़ा, हरिजन महिला सरपंच कार्य काल में संबल योजना, मनरेगा मजदूरी से लेकर खुले में शौच को मजबूर हरिजन

कोलारस - कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लुकवासा जहां हरिजन सरपंच की ओट में सचिव से मिलकर पंचायत के दलालों द्वारा लाखों के फर्जी बिलों के भुगतान करने जैसे कई संगीन मामले सामने आये है हरिजन सरपंच के ओट में दलालो ने 14वें एवं 15वें वित से लेकर नल जल योजना में पाईप लाइन से लेकर मोटरों के लाखों के फर्जी बिल डालकर दलाल डकार गये ।

कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हाईवे की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लुकवासा जहां हरिजन महिला सरपंच एवं महिला रोजगार सहायक को ढाल बनाकर पंचायत के दलालो ने मोटरों, रोड़, नाली, पाईप लाईन से लेकर नल जल योजना को देखा जाये तो यहां लाखों का फर्जी बाड़ा दिखाई देता है हरिजन महिला एवं हरिजन सहायक सचिव की ओट में दलालो ने वन चौकी से लेकर औषधालय की शासकीय जमीन तक को निगल लिया है भाजपा का दमान थामकर लाखों के फर्जी बाड़े करने वाले दलाल सरपंच कार्यकाल के पूर्व जहां बाईक से चलकर साधा मकान में रहा करते थे आज वही लोग अपने आपको धान्ना सेठ मानकर पंचायत की लूट की कमाई से लग्जरी कार एवं आलीसान मकान का सुख भोग रहे है जबकि दूसरी तरफ गांव के सेंकड़ो लोग मजदूरी के लिये तरस रहे है इतना ही नहीं ग्राम पंचायत लुकवासा में संबल योजना का लाभ न मिलने के कारण अनेक गरीब परिवार पंचायत के दलालों एवं सरकार को कोष रहे है हरिजन सरपंच होेने के बाद भी पात्र हरिजनों को कुटीर मिलना तो दूर की बात है शौचालय तक न होने के कारण ग्राम पंचायत लुकवासा के कई मौहल्लों में हरिजन महिलाये खुले में शौच करने के लिये मजबूर है आखिर हरिजन महिला सरपंच होने के बाद भी ग्राम पंचायत लुकवासा के हरिजनों को संबल योजना, कुटीर, मनरेगा के तहत मजदूरी के साथ साथ शौचालय न होने के कारण परेशान होना पड़ रहा है जब कि पंचायत के दलाल हरिजन महिला सरपंच की ओट में रोड़ पति से करोड़ पति तक कैसे पहुंचे लुकवासा की जनता आने वाले पंचायत के चुनाव में सबक सिखाने के लिये आतुर दिखाई दे रही है। 

सरपंची की आड में लुकवासा का सरपंच प्रीतिंनिधि बना लुकवासा का बडा अतिक्रमण धारी 

कोलारस - कोलारस परगने की लुकवासा ग्राम पंचायत में अतिक्रमण करना आज के दौर में फैशन सा बन गया है यही हाल लुकवासा ग्राम पंचायत के सरपंच तो कोई और है परन्तु सरपंच के नकारा होने के कारण सरपंची दलालों के हाथों में इस कारण लुकवासा की हालत दर से बत्तर बनी हुई है यह एक ऐसी ग्राम पंचायत है जो किसी न किसी कारण के चलते चर्चा में बनी रहती है लुकवासा में चाहे पशु अस्पताल हो या फारेस्ट चौकी हो या शासकीय नाला हो लुकवासा फॉरेस्ट चौकी जिसमें पुलिश चौकी हुआ करती थी जो कुछ दिन पहले ही अपनी निजी बिल्डिंग में पहुंच गयी है इसी फॉरेस्ट चौकी से लगी हुई लुकवासा ग्राम पंचायत की सरपंची के दलाल की शिव बाटिका नाम से मैरिज गार्डन बना रखा है जिसमंे मैरिज गार्डन खोले जाने की गार्ड लाइन कही से कही पूरी नही की जाती है अपनी दलाली और सरपंच के नकारा होने के दम पर नियमों को ताकपर रखकर शिव बाटिका का संचालन करता है इसी गार्डन के अंदर से होते हुए एक शासकीय नाला है जिस पर अतिक्रमण कर शिव बाटिका मैरिज गार्डन तैयार कर कब्जा जमा लिया है वही फॉरेस्ट की जगह पर भी अपना कब्जा जमा रखा है यह शिलशिला यहीं बंद नहीं होता है लुकवासा पंचयात कोलारस विधानसभा की सबसे बड़ी पंचायत है जो सुर्खियों में हमेशा बनी रहती है।  

अपने घर का दरबाजा पशु अस्पताल में

इसी क्रम में पशु अस्पताल लुकवासा भी इन महासय के कब्जे से अछूता नही रहा सरपंची के नाम पर दलाली करने वाले का मकान पशु अस्पताल से लगा हुआ है जिसका दरबाजा इन महासय ने अपनी जगह को छोडकर रास्ता पसु अस्पताल की दीबाल को तोडकर बना रखा है और अपने बाहनों को भी उस पशु अस्पताल में रखते है जिसकी शिकायत भी अनेको बार हुई पर ये महासय अपनी दलाली वाली सरपंची के रसूख के आगे उस पशु अस्पताल पर कब्जा बनाये हुए है बीना भय और बीना किसी शासकीय पशु अस्पताल की इजाजत लिये अपनी दबंगई के चलते पुश अस्पताल पर कब्जा करने के फिराक में है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म