कोलारस नगर परिषद की अभिनव पहल....,अब सूर्य ऊर्जा लाइटों से जगमगायेगा नगर क्षेत्र सैम्पल के वतौर लगाई गई दो स्ट्रील लाइटें, नगरवासियों ने सराहा

13 शिव फोटो 01 

साकिर खान कोलारस - कोलारस नगर परिषद द्वारा सूर्य ऊर्जा संयंत्र तकनीकि को बढावा देते हुये नगर क्षेत्र में सूर्य ऊर्जा लाईटों के माध्यम से शहर का सौंदर्यीकरण किये जाने की पहल की गई है। जहां एक ओर भारत सरकार व राज्य सरकार भारत को एक नई दिशा में ले जाने के लिये अभिनव पहल करते हुये देश प्रदेश में सोलर टेक्नॉलाजी को विकसित करने के प्रयास में जुटी हुई हैं। वहीं भारतवासियों को सोलर सिस्टम से जोडने का भरसक प्रयास विभिन्न माध्यमों से करते हुये भारत को सम्पन्न राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर हैं। उसी दिशा में कदम उठाते हुये शिवपुरी जिले की कोलारस नगर परिषद द्वारा भी अभिनव पहल की गई है। हाल ही में नगर परिषद द्वारा विधिवत प्रक्रिया के माध्यम से सैम्पल के बतौर सोलर सिस्टम की दो स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। दौनों सोलर स्ट्रीट लाइटों को सार्वजनिक स्थलों का चयन कर लगवाया गया है। जिनमें से एक एसडीएम कार्यालय के समीप प्रतीक्षालय के समक्ष लगाया गया है वहीं दूसरी सोलर स्ट्रीट लाइट को एवी रोड कोलारस बस स्टैण्ड प्रतीक्षालय के समीप लगाया गया है। इन दौनेां लाईटों के लगने से शहर की विद्युत लाइट जाने के बाद भी इन लाइटों का प्रकाश पर्याप्त मात्रा में फैलता रहता है। जिससे विद्युत लाइन की लाइट जाने का प्रभाव इन स्थलों पर नहीं पडता। इन सोलर लाइटों के लगने के बाद इन पर नगरवासियों द्वारा ली जा रही प्रतिक्रिया एवं मंशा के उपरांत आगे भविष्य में और भी स्ट्रीट लाइटों को लगाये जाने का निर्णय विधिवत प्रक्रिया अनुरूप लिया जावेगा। एैसा नगरपालिका परिषद के अधिकारियों का मानना है। हाल ही में नगर परिषद के निर्णय का कुछ नगरवासियों द्वारा स्वागत करते हुये कोलारस नगर परिषद क्षेत्र को सोलर लाइटों के माध्यम से जोडे जाने की बात कही गई है। ता कि मप्रविमं. की यदि वत्ती गुल होती भी है तो नगर में सोलर लाइटों के माध्यम से हमेशा उजाला बना रहे और नगर में सुंदरता व्याप्त रहे। 

इनका कहना है- 

हाल ही में कुछ दिनों से कोलारस नगर में लाइट ज्यादा जा रही थी। अभी वर्तमान में जहां सोलर लाइटें लगाई गई हैं वहां अक्सर नगर की बच्चियां कोचिंग के लिये गुजरती हैं। जिससे रात के अंधेरे में परेशानी आती है। इन सब हालातों के चलते हमने चिन्हित स्थानों पर सोलर लाइट लगवाई है। यदि इन लाईटों की सर्विस अच्छी रहती है तो आगे भविष्य में और भी सोलर लाइटें लगाये जाने का कार्यक्रम नगर परिषद द्वारा तय किया जायेगा - रमेश चंद्र जाटव सीएमओ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म