जिले में डीएपी एवं एनपीके खाद की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी


शिवपुरी - जिले में डीएपी, एनपीके, यूरिया एवं एसएसपी उर्वरक किसानों को  वितरित किया जा रहा है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 6 नवम्बर को वितरण केंद्रों से यूरिया उर्वरक 188 मी.टन, डीएपी 139 मी.टन, एनपीके 13 मी.टन तथा एसएसपी 115 मी.टन का वितरण किया गया है उन्होंने बताया कि इसमें विपणन संघ एवं सहकारी सोसाइटी द्वारा यूरिया 66 मी.टन, डीएपी 76 मी.टन तथा एसएसपी 5 मी.टन का वितरण किया गया है। निजी संस्थाओं द्वारा यूरिया 122 मी.टन, डीएपी 63 मी.टन, एनपीके 13 मी.टन का वितरण और एसएसपी खाद 110 मी.टन का वितरण किया गया प्राप्त जानकारी अनुसार अभी 6948 मी टन यूरिया, 3395 मी टन डीएपी, 1170 मी टन एनपीके और 8625 मी टन एसएसपी की उपलब्धता है।
कृषक बंधुओं को उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही सभी को सलाह दी जाती है कि एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। यह कृषि के लिए लाभकारी है। इसके अलावा नैनो यूरिया भी एक अच्छा विकल्प है। किसान नैनो यूरिया का उपयोग कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म