मोनू प्रधान कोलारस- कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुबारिकपुर, लालपुर जाने वाली सड़क बाढ़ में वह जाने के कारण बीच सड़क पर करीब 15 से 20 फ़ीट गहरा गड्डा हो गया है अंधेरे में यह गड्डा तीन बाइक सवारों को नजर नहीं आया और वह इस गड्ढे में जा गिरे, जिससे एक ग्रामीण का हाथ फ्रैक्चर हो गया शिवपुरी निवासी अरविंद लोधी, विजयपुरा निवासी बलवीर जाटव व लालाराम जाटव बाइक पर सवार होकर लालपुर से शिवपुरी जा रहे थे। रास्ते में टपरियन-लालपुर के बीच तीन माह पूर्व आई बाढ़ के कारण सड़क बह जाने के कारण हुआ गड्डा राहगीरों को नजर नहीं आया और उनकी बाइक इस गहरे गड्ढे मै जा गिरी। हादसे में एक ग्रामीण का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
Tags
कोलारस