झांसी - अंदर सैयर गेट के व्यापार मंडल एवं कर्म योगी संस्था के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ को सदन की मस्जिद कमेटी के प्रतिनिधि डॉक्टर महबूब इलाही एवं विभिन्न नवाजी जनों ने अपनी समस्या से अवगत कराया जिसमें उन्होंने बताया कि 19 नवंबर शुक्रवार को जुम्मा का दिन पड़ रहा है यह जुमे की नमाज महत्वपूर्ण होती है, और इसी दिन रानी झांसी का जन्मोत्सव भी सुनिश्चित है जिसके कारण विभिन्न वीवीआईपी का किला संभाग के अंतर्गत आगमन एवं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुरजोर प्रयास किए गए हैं अतः इस क्षेत्र की मस्जिदों में नवाज एवं कार्यक्रम से संबंधित क्षेत्र जीवनशाह कब्रिस्तान मैं आकस्मिक आने वाली अंतिम यात्रा प्रभावित ना हो यह सुनिश्चित होना चाहिए।
जिस पर उक्त विषय के निराकरण हेतु पंडित संतोष कुमार गौड़ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा से वार्ता संपन्न की, वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि उक्त किला संभाग के अंतर्गत सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज निश्चित समय पर संपन्न होंगी और जीवनशाह कब्रिस्तान में आने वाली आकस्मिक अंतिम यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा कब्रिस्तान के अन्य गेट से व्यवस्था सुनिश्चित की गई है जिसमें प्रशासन भी अंतिम यात्रा में आने वाले उपस्थित जनों का सहयोग करेगा उक्त सराहनीय कार्य के लिए व्यापारी वर्गों की ओर से पंडित संतोष कुमार गौड़ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया
Tags
झांसी