कोलारस - प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्रामस्वराज अधिनियम के तहत एवं मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष के पदो के आरक्षण की कार्यवाही आगामी मंगलवार 14 दिसम्बर को प्रदेश की राजधानी भोपाल के जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान भोपाल के आडिटोरियम में प्रातः12 बजे से प्रारम्भ होगी जिला पंचायत अध्यक्ष के पदो ंके आरक्षण की कार्यवाही के कार्यक्रम की जानकारी पूर्व में ही आदेश जारी कर प्रदान की गई है।
Tags
कोलारस