कोलारस - केन्द्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया वर्तमान में राज्य सभा के सांसद है उनका कार्यकाल कई वर्ष शेष है वह आगामी वर्ष 2024 के लोक सभी चुनावों में अपने पुत्र आर्यमन को उतार सकते है इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है क्योंकि बिगत कई कार्यक्रमों में सिंधिया के साथ एवं स्वयं उनके पुत्र कार्यक्रमों में देखे गये है जिसके बाद राजनैतिक गलियारे में चर्चाओं का विषय बना हुआ है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा के सदस्य है उनका कार्यकाल लोकसभा के चुनावों के बाद पूरा होगा ऐसी स्थिति में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर या गुना लोक सभा क्षेत्र से अपने पुत्र आर्यमन को चुनाव मैदान में उतार कर अपने पुत्र को सबसे कम उम्र का सांसद बनाने का रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ गुना लोक सभा क्षेत्र से लगे हार के दाग को धोने का कार्य कर सकते है।
सिंधिया के करीबी महेन्द्र यादव एवं गोलू गुढ़ा वाले के नामों की दाबेदारी की चर्चाऐं
कोलारस विधानसभा क्षेत्र से स्वं. रामसिंह यादव एवं उनके पुत्र महेन्द्र यादव विधायक का चुनाव काफी लम्बे अंतराल से चुनाव जीत चुके है और जिन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा उस में हार का अंतर हजारों की जगह सेंकड़ों मतों का रहा महेन्द्र यादव कोलारस विधानसभा क्षेत्र से विधायक के उम्मीदवार के रूप में दूसरे नम्बर पर गिने जाते है सिंधिया के करीबी महेन्द्र यादव के कहने पर सिंधिया अपने पुत्र के साथ पहली बार कोलारस के किसी शादी विवाह के कार्यक्रम में अपने पुत्र के साथ आये और कोलारस से ही वापिस लोट गये यह सिंधिया परिवार का कोलारस नगर में शादी समारोह का पहला कार्यक्रम रहा जिसके बाद राजनैतिक गलियारे में चर्चाओं का विषय यह बना रहा की गुना लोक सभा क्षेत्र से सिंधिया अपने पुत्र आर्यमन को चुनाव मैदान में उतार सकते है वही विधायक के लिये महेन्द्र यादव का नाम वर्तमान विधायक के बाद दूसरे नम्बर पर चर्चाओं का विषय बना रहा इसी प्रकार गोलू गुढ़ा वाले की शादी समारोह में सिंधिया का आना गोलू के लिये भविष्य में होने वाले नगर परिषद के चुनावों में अध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में चर्चाओं का विषय बना रहा।