वार्ड 20 से जनपद पंचायत सदस्य हेतु सोमवार को भरे नामांकन

कोलारस - कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 20 से भाजपा युवा नेता सतेंद्र रघुवंशी (गोलू) की माताजी श्रीमति गुड्डी बाई रघुवंशी पति स्व. श्री जगदीश रघुवंशी देहरदा सड़क के द्वारा सोमवार को रिटर्निग ऑफिसर के समक्ष जाकर जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन फार्म जमा किया इसी क्रम में श्रीमति संगीता रघुवंशी पति जसवंत रघुवंशी के द्वारा देहरदा सड़क से जनपद सदस्य पद हेतु वार्ड नं. 20 से अपना नामांकन फर्म भरा भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते क्षेत्र के लोग उन्हें काफी पसंद करते है नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथि सोमवार को निर्धारित थी और अब नामांकन जांच एवं नाम बापसी के बाद कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे उसके बाद वार्ड क्र. 20 की तस्वीर साफ हो पायेगी वार्ड क्र. 20 के लिये मतदान द्वितीय चरण यानि की 28 जनवरी को होना है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म