शिवपुरी - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन जैन की अध्यक्षता में विगत दिवस विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संबंध में सभी विकासखंडों में कार्यरत सीएचओ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुपस्थित 21 सीएचओ का 7 दिवस का वेतन काटने तथा अन्य सीएचओ को चेतावनी पत्र जारी किए गए है। इस बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.एस.चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आशीष व्यास, डीएचओ डॉ. रोहित भदकारिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.शीतल व्यास एवं जिला एमएंडई अधिकारी श्री जिनेन्द्र जैन ने भाग लिया। बैठक में सीएम हेल्प लाईन, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर/एनसीडी कार्यक्रम, अनमोल पोर्टल एवं अन्य संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अनुपस्थित रहे 21 सीएचओ को 7 दिवस का वेतन काटे जाने का नोटिस जारी किए गए। इन सीएचओ में एकता धनतौलिया सीएचओ एचडवल्यूसी माडा, मंजू जाटव सीएचओ मुंडेरी, शुभम शर्मा सीएचओ कोटा, जय कुमार सीएचओ गोंदरी, हरिमोहन शर्मा सीएचओ बूढीदारोद, प्रदीप झाकर सीएचओ कुंबरपुर, सुरेश कुमार यादव सीएचओ विलोकलां, लोकेश कुमार यादव बूरधा, रिंकू सीएचओ देहरदा गणेश, विकास दागुर मथना, प्रकाशचंद चौधरी गाजीगढ़, मनीष शिवहरे मझेरा, केशव सिंह राजपूत सीएचओ एचडब्ल्यूसी ककरौआ, रजनी जाटव टोडा पिछोर, पवन कुमार जाटव भरसुला, शकुंतला मौर्य चमरौआ, सुधीर परिहार पिपरोदा उपारी, प्रताप सिंह तगौर हरिनगर, रमेश कुमार सेलोर सीएचओ करारखेड़ा, बृजेश शेखर नावली, मुकेश कुमार पंत सीएचओ एचडब्ल्यूसी देवखो शामिल है। इसी प्रकार ऐसे सीएचओ जो अपने क्षेत्र के रिकॉर्ड के साथ नहीं आए और न ही उनके क्षेत्र की हाईरिस्क की जानकारी दे पाए व अपने साथ डेली डायरी भी लेकर नहीं आए उन सीएचओ को चेतावनी पत्र जारी किए गए। जिनमें ओमप्रकाश शर्मा सीएचओ ऐजवारा, नरेंद्र जंगम सलौदा, शेषराम ओला चितारा, कमलेश कुमार सेनी अटलपुर, कुंजबिहारी नागर गोबर्धन, हरिओम भार्गव शामिल है। |
Tags
शिवपुरी