जयकुमार झा रन्नौद - शिवपुरी जिले की 21 नंबर वार्ड में आज जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया गया, जिले की सबसे चर्चित वार्ड रही है इस बार भी मैदान में राजनीति के बड़े-बड़े दिग्गजो ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है योगेंद्र रघुवंशी 2014 में करीब 11हजार मतों से विजई होकर जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे ।इस बार फिर दोबारा से अपनी दावेदारी जनता के बीच अपने विकास कार्यों को लेकर ठोक चुके हैं ।इससे पहले वैदेही चरण मिश्रा भाजपा के पुराने कार्यकता है 21 नंबर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं उन्होंने भी आज अपना नामांकन फार्म दाखिल किया है पहली बार खतौरा बेल्ट से उम्मीदवार 21 नंबर वार्ड में आकर अपना नामांकन दाखिल किया है जानकारों के मुताबिक इस नंबर वार्ड में करीब 60 प्रति लोधी बाहुल है इस बार शिवनंदन सिंह (लोधी) पड़रिया मैदान में आए हैं। जानकारों के मुताबिक इस बार 21 नंबर वार्ड में घमासान मुकाबला होगा
Tags
रन्नौद
Adabkiraah
जवाब देंहटाएं