कोलारस थाना प्रभारी भदौरिया को मिली बड़ी सफलता पड़ोरा लूटकांड के आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार

कोलारस - कोलारस थाना प्रभारी भदौरिया को मिली बड़ी सफलता पड़ोरा लूटकांड के चार आरोपियों में से 24 घण्टे के अंदर 03 आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के मार्ग दर्शन में कोलारस थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया एवं कोलारस पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी पडोरा लूटकांड के आरोपियों में से 03 को कोलारस पुलिस की टीम द्वारा 24 घण्टे के अंदर धर दबोचने में सफलता हाथ लगी कोलारस पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले पड़ोरा सड़क पर दो युवकों के साथ चाकू अड़ाकर चार बदमासों ने की लूट मिली जानकारी के अनुसार रंजीत लोधी पुत्र कमल सिंह लोधी उम्र 17 साल निवासी ग्राम पूरनखेड़ी एवं बन्टी ने कोलारस पुलिस थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 04 दिसम्बर की रात्रि करीब 03 बजे रंजीत लोधी और उसका भतीजे बंटी के साथ पड़ोरा चौराहे पर अहमदाबाद वाली बस से पड़ोरा पुल के पास उतरे थे जिसके बाद दोनो ने जाट होटल पर चाय पी उसी समय जाट होटल के सामने आग जलाकर चार व्यक्ति ताप रहे थे उनहीं के साथ वह दोनो भी आग से तापने लगे उसके बाद चारों आरोपियो ने दोनो से पूछा कि वह कहां के है और कहां जायेगे एक ने पूछ की क्यों गुना जाना है तो रंजीत और उसके भतीजे ने जाने से मना कर दिया और वह पैदल ही कोलारस की ओर आने लगे जिसके बाद चारों बदमास दोनो का पीछा करने लगे और भदौरिया होटल से आगे कुछ दूर चारों बदमासों ने चालू अडाकर एक से 560रू. वहीं उसके भतीजे से 600रू. के साथ दोनो के मोबाईल भी छीन लिये जिसके बाद वह धमकी देेने गले की किसी को बताया तो जान से मार देंगे और मौके से भाग गये कोलारस पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन चालू कर दी जिसके बाद रविवार को चार आरोपियों में से तीन को पुलिस ने धर दबोचा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म