भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी इन दिनों अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने लंदन में अपना दूसरा घर खरीदा है। रिपोर्ट की मानें तो अंबानी का ये नया घर 300 एकड़ पर बना हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि एक समय पर यहां जेम्स बांड का भी ठिकाना रह चुका है। अंबानी ने अपना ये घर लंदन के बकिंघमशायर में ख़रीदा है।
खबरों की माने तो इस महल जैसे इसे आलीशान घर में 49 बेडरूम हैं, एक अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा है। यह 100 साल से भी अधिक पुराना है जिसमें जेम्स बांड सीरिज की सिनेमा की भी शूटिंग हो चुकी है। कहा जा रहा है कि, साल 1908 में बना यह मैंशन शुरुआत में प्राइवेट रेसिडेंस हुआ करता था, लेकिन बाद में इसे कंट्री क्लब में बदल दिया गया। हालांकि अब ये आलीशान घर मुकेश अंबानी और उनके परिवार के दूसरे घर के रूप में जाना जाएगा। बताया जा रहा हैं कि परिवार ने इस साल की दिवाली नए घर में ही मनाई हैं।
ये भी कहा जा रहा है कि, अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित हाईराइज बिल्डिंग एंटीलिया में महामारी और लॉकडाउन का समय बिताने के बाद इस नए घर को खरीदने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, इस बहुमंजिला इमारत में ओपन स्पेस की कमी है। ऐसे में अंबानी परिवार को ओपन स्पेस वाले घर की तलाश थी जिसके बाद लंदन में इस घर को लिया गया।