पकड़े गए बदमाशों से लूट की राशि अपाचे गाड़ी भी पुलिस ने की बरामद
कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्रान्तर्गत मानीपुरा स्थित कृषि उपज मंडी गेट पर 21 अक्टुबर को फरियादी ने थाना कोलारस पर रिपोर्ट लिखाई थी कि फरियादी मंडी में मुनीम गिरी का काम करता है और 21 अक्टुबर के दिन वह मंडी के समय करीब 11 बजे से 11ः30 बजे फरियादी बारदाना लेने के लिए मंडी से गोदाम जा रहा था मुनीम के पास बैग में करीब 3 लाख रुपए रखे हुए थे जैसे ही मुनीम कृषि मंडी कोलारस के गेट के बीच में आया तो एक मोटरसाइकिल पीछे से जानबूझकर फरियादी की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें मुनीम बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बैग छुड़ा लिया और भाग गए।
इस वारदात को पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये शीघ्र निकाल करने हेतु आदेशित किया गया था जिस पर अतिरिक्त पुसिल अधीक्षक के निर्देशन में कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में विवेचना एवं अज्ञात आरोपियों के गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये गये थे जिस पर से 19 नवम्बर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था उनके कब्जे से बैग तथा उसमें रखा हुआ सामान एवं लूट की रकम में से हिस्से में आई 150000 रू. तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मो.सा.बरामद किये गये थे उक्त घटना के क्रम में पर 14 दिसम्बर को शेष आरोपियों के गुना में देखे जाने की सूचना पर उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिये कोलारस पुलिस द्वारा पुलिस टीम को रवाना किया गया और जिस पर पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी जिस पर पुलिस द्वारा अन्य दो आरोपियों को पकड़ा लिया गया साथ ही जिनके हिस्से में आये 46000रू. एवं घटना मेें प्रयुक्त हीरो एच.एफ.डीलेक्स मो.सा.बरामद की गई है उक्त आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पृथक - पृथक पांच -पांच हजार रू. का ईनाम पूर्व से ही घोषित किया गया था इस कार्यावाही में थाना प्रभारी आलोक भदोरिया, उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह सेगर, सहायक उपनिरीक्षक शत्रुधन सिंह भदोरिया, सहायक उप निरीक्षक रामसिंह भिलाला, प्रधान आरक्षक नरेश दुबे, दिलीप राजावत, भूपेंद्र तोमर, आरक्षक दीनू रघुवंशी गजराज आदि की भी मुख्य भूमिका रही।