7 जनवरी से कैलधार में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन - स्वामी श्री केशवाचार्य की महाराज

कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टुडयावद के समीप कैलधार स्थित भगवान कपिल मुनि आश्रम पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 07 जनवरी से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन समस्त ग्रामीण जनों के सहयोग से इस बार भी कोरोना गाईड लाईन एवं राज्य निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन का पालन करते हुये स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा प्रवचन के साथ संगीत के साथ 07 जनवरी से प्रारम्भ होकर 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन समापन के साथ भण्डारा किया जायेगा।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पंचम वार्षिक महा महोत्सव एवं संगीतमय श्री भागतवत सप्ताह ज्ञान महा यज्ञ एवं नव कुंडीय लक्ष्मी महा यज्ञ का भव्य आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होने जा रहा है भगवान कपिल मुनि आश्रम कैलधार में पौष सुदी पंचमी शुक्रवार 07 जनवरी को कलश यात्रा के साथ स्थापन पूजन कथा प्रारम्भ पौष सुदी षष्ठी शनिवार दिनांक 08 जनवरी को अग्नि स्थापन हवन प्रारम्भ होगा पौष सुदी द्वादशी शुक्रवार दिनांक 14 जनवरी को हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होनो सुनिश्चित किया गया है कार्यक्रम भगवान कपिल मुनि जी के समस्त भक्तगणो के सौजन्य से ग्राम कैलधार स्थित कपिल मुनि आश्रम पर अष्टोत्तरशत् 108 भागवत का भव्य आयोजन वैषाख के महीने में किया जायेगा सत्यप्रेरणा से स्वामी श्री श्री 1008 श्री केशवाचार्य जी महाराज।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म