शिवपुरी - त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 10 दिसम्बर को दो पालियों में शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी के नवीन भवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक विकासखण्ड करैरा, नरवर, पिछोर एवं खनियाधाना तथा दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से सायंकाल 5 बजे तक विकासखण्ड शिवपुरी, पोहरी, कोलारस एवं बदरवास के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण प्रोफेसर ए पी गुप्ता एवं प्रोफेसर खंडेलवाल ने प्रदान किया। उन्होंने ईवीएम सहित निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों से मास्टर ट्रेनर्स को अवगत कराया। निर्वाचन के दौरान उपयोग किए जाने वाले प्रपत्र की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर्स के प्रश्नों का जवाब दिया और कहा कि अभी सभी निर्वाचन की बारीकियों को समझें और जिससे कि आगे समस्या न हो। इस दौरान सभी विकासखंडों के मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।