नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभागिता हेतु आवेदन आमंत्रित

शिवपुरी - युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्‍म दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश के 2500 युवाओं द्वारा प्रतिभागिता की जावेगी नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के उपनिदेशक श्री एस.एन. जयन्‍त ने बताया कि इस वर्ष युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी द्वारा शिवपुरी जिले से प्रतिभागिता हेतु जिला चयन समिति के माध्‍यम से चयन कर 3 युवाओं को प्रतिभागिता हेतु भेजा जावेगा। युवा महोत्सव कार्यक्रम में 18 वर्ष से 29 वर्ष के युवा जो नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी के कार्यक्रम के अलावा उसने देश भक्ति राष्ट्र निर्माण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता, युवा संसद, क्लीन इंडिया कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं अन्‍य राष्‍ट्रीय महत्‍व के कार्यक्रमों में प्रतिभागिता की हो वह युवा अपना आवेदन भर सकते हैं। उपनिदेशक श्री एस.एन. जयन्‍त के अनुसार निर्धारित आवेदन पत्र नेहरू युवा केन्द्र अनाज मंडी के पास आर्य समाज रोड़ शिवपुरी से प्राप्त कर दिनांक 12 दिसंबर 2021 तक कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा कराये।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म