शिवपुरी - शिवपुरी शहर की महल कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र सिंह रावत का इसी साल भारतीय पुलिस सेवा के लिए सिलेक्शन हुआ है रावत अभी ट्रेनिंग में है 6 दिसंबर 2021 को उनका विवाह समारोह नक्षत्र वाटिका में आयोजित किया गया था जिस समय स्टेज का प्रोग्राम चल रहा था ठीक उसी समय चोरों ने कन्या पक्ष के विश्राम कक्षों में घुसकर 3 कमरों में चोरी की। कन्या पक्ष का कैश का एवं ज्वेलरी गायब है चोरों के चेहरे नक्षत्र वाटिका में लगी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी से लोकल पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप की स्थिति बन गई है निश्चित रूप से लोग कहेंगे ही कि जब आईपीएस अफसरों के यहां चोरी होने लग गई तो शिवपुरी शहर में कौन सुरक्षित रह सकता है।
Tags
शिवपुरी