एसडीओपी के रूप में रिलीप होने के बाद कोलारस एवं रन्नौद में हुई विधाई पार्टी

कोलारस - कोलारस एसडीओपी श्री अमरनाथ वर्मा द्वारा कोलारस एसडीओपी रूप में रिलीप होने के बाद कोलारस एवं रन्नौद में हुई विदाई पार्टी श्री अमरनाथ वर्मा को पदोन्नत होकर पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में उन्हें एसडीओपी से पदौन्नत होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अशोक चक्र एसडीओपी अमरनाथ वर्मा पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 18 बटालियन बनाये गये है इसी क्रम में बुधवार को कोलारस एवं रन्नौद में श्री वर्मा के रिलीप होने पर विदाई पार्टी दी गई जिसमें रिटा.डीएसपी श्री नरेन्द्र कुमार आर्य, श्री नत्थू सरपंच उर्फ नाथूराम केवट, श्री सुरेन्द्र नाथ पाठक रिटायर्ड शिक्षक, श्री राम मोहन शर्मा रिटा.शिक्षक, वंटी सिकरवार जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, जयकिशन मांझी प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग कॉग्रेस, कैलाश शर्मा, फरहान काजी के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमरनाथ वर्मा ने बताया कि कोलारस क्षेत्र की जनता का कोरोना काल से लेकर हर समय पुलिस को पूर्ण सहयोग मिला है साथ ही अनुविभाग के सभी थाना प्रभारियों के सहयोग से अपराधों का जल्द खुलासा करने में हमेशा सफलता मिली है कोलारस अनुविभाग की जनता से लेकर पुलिस के सभी अधिकारियों एवं अधिनस्थ पुलिस स्टाफ का ह्रदय से श्री वर्मा ने आभार व्यक्त किया है कोलारस अनुविभाग में श्री वर्मा का कार्यकाल सराहनीय रहा है उनके कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ - साथ अपराधों के खुलासे भी शीघ्र हुये है जिस प्रकार श्री वर्मा का कार्यकाल कोलारस अनुविभाग में रहा है उसे पुलिस कर्मियों से लेकर आम लोग हमेशा याद रखेंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म