कोलारस - कोलारस के गोपाल जी गार्डन में सोमवार को धाकड़ समाज के शादी समारोह में चोरी की नियत से जहार सिंह यादव निवासी अटारई गार्डन के कमरे तक जा पहुंचा जहां शादी समारोह के लिये लाये गये गहने रखे हुये थे गहनों को चोरी करते धाकड़ समाज के लोगो ने देख लिया और उक्त युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जहां से कोलारस पुलिस ने आरोपी पर धारा 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया उक्त घटना की विवेचना कोलारस पुलिस थाने में पदस्थ अवतार सिंह परिहार कर रहे है।
Tags
कोलारस