मेहंदी सेरेमनी में झूमकर नाचती दिखीं कटरीना! आपने देखी ये वायरल हो रहीं तस्वीरें

विक्की कौशल और कटरीना कैफ 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान में शादी करने वाले हैं कटरीना की मेहंदी सेरेमनी है, जिसमें शरीक होने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां जयपुर पहुंच चुकी हैं। खुद विक्की और कटरीना भी बीती शाम को एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के होटल में पहुंचते ही मैनेजमेंट ने उनका जोरदार स्वागत किया। कटरीना कैफ जैसे ही होटल पहुंचीं जमकर आतिशबाजी की गई। अब सोशल मीडिया पर कटरीना की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसे देखकर कहा जा रही है कि ये कटरीना की मेहंदी की तस्वीरें हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में वह झूमकर नाचती दिख रही हैं। हालांकि ये तस्वीरें एक एड शूट की हैं जिसे फैंस मेहंदी की तस्वीरें बताकर वायरल कर रहे हैं।

कटरीना और विक्की की शादी में किसी भी फोटोग्राफर को फोटो खींचने की अनुमति नहीं मिली है। इतना ही नहीं शादी में शरीक होने वाले मेहमानों को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं है। सोमवार दोपहर से कटरीना के भाई-बहन और करीबी दोस्तों का जयपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के 10 बड़े सेलेब्रिटी पहुंच रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म