झांसी - उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर उपाध्यक्ष एवं अंदर सैयर गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ एवं गणेश चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह आदि के साथ झांसी जनपद मे जन विश्वास यात्रा को संबोधित करने आए भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 2 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से भारत में करोड़ों सहारा इंडिया के खाता धारकों को मेच्योरिटी डेट बीत जाने के बाद भी भुगतान संभव नहीं हो पा रहा जिसके परिणाम स्वरूप सहारा इंडिया के खाताधारकों के आगे आर्थिक विकराल त्रासदी सी आ गई जो आज अपनी जमा पूंजी पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं पर उनको अभी तक, ना ही न्याय मिला और ना ही भुगतान। ज्ञापन के माध्यम से यह कहा गया कि भारत के सभी खाताधारकों का भुगतान शीघ्र हो दूसरी ओर यह भी कहा गया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राजपथ नई दिल्ली निकलने वाली झांकियों में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की झांकी को सम्मिलित करने की बात की गई, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने वार्ता के दौरान सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष बात को रखूंगा और हमारा प्रयास होगा कि उक्त विषय शीघ्र क्रियान्वित हो। यह झांसी के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत के लिए गौरव की बात है।
ज्ञापन में रानी लक्ष्मीबाई के विषय को भी दर्शाया गया जिसमें कहा गया की भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना थीं। सच्चा वीर कभी आपत्तियों से नहीं घबराता है। प्रलोभन उसे कर्तव्य पालन से विमुख नहीं कर सकते। उसका लक्ष्य उदार और उच्च होता है। उसका चरित्र अनुकरणीय होता है। अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी, कर्तव्य परायण, स्वाभिमानी और धर्मनिष्ठ होता है।
भारत में जब भी महिलाओं के सशक्तिकरण की बात होती है तो महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की चर्चा जरूर होती है. रानी लक्ष्मीबाई ना सिर्फ एक महान नाम है बल्कि वह एक आदर्श हैं उन सभी महिलाओं के लिए जो खुद को बहादुर मानती हैं और उनके लिए भी एक आदर्श हैं जो महिलाएं सोचती है कि वह महिलाएं हैं तो कुछ नहीं कर सकती. देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रानी लक्ष्मीबाई के अप्रतिम शौर्य से चकित अंग्रेजों ने भी उनकी प्रशंसा की थी और वह अपनी वीरता के किस्सों को लेकर किंवदंती बन चुकी हैं. ऐसी ही थीं वीरांगना लक्ष्मीबाई। वहीं दूसरी ओर हो जिस पर उपमुख्यमंत्री के द्वारा सहयोग का आश्वासन दिया गया
ज्ञापन में भगवान दास चौरसिया एवं राजेश शर्मा सहित अनेकों खाताधारक उपस्थित रहे।