कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलाईन पेट्रोल पम्प के सामने टोलटेक्स के पास एक लोडिंग वाहन में कई लोग सबार होकर सत्यसंग सुनने जा रहे थे तभी रास्ते में फोरलाईन पर डंपर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी घटना में लोडिंग वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए लोडिंग वाहन में सवार लोग सत्संग सुनने ईसरी गांव जा रहे थे घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र के गायत्री कॉलोनी में रहने वाले विनीता कुशवाह पत्नी महेंद्र, पार्वती पत्नी राजाराम कुशवाह, गौरी पत्नी काशीराम, रामबाई पत्नी रामदयाल कुशवाह आदि एक लोडिंग वाहन में सवार होकर ग्राम ईसरी में सत्संग सुनने के लिए जा रहे थे जब इनका वाहन टोलटैक्स के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर चालक ने टक्कर मार दी और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
Tags
कोलारस