नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश-rannod

रन्नौद -  स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को रन्नौद में जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया जिला कलेक्टर अक्षय सिंह के निर्देश पर नगरपंचायत सीएमओ विनय भठ्ठ  के मार्गदर्शन  मै नगर पंचायत परिसर से नुक्कड़ नाटक किया गया  नीलानजना कला केंद्र नाट्य संस्थान इंदौर  के कलाकारों के राजा रानी की कहानियां द्वारा लिखित स्वयं निर्देशित नाटक ‘यह भी एक सच है का मंचन किया।

अभियान का शुभारंभ स्वच्छता अभियान के ब्रांड एबेंसडर जयकुमार झा  ने संयुक्त रूप से  नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया, साथ ही इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई नाटक का मंचन इंदौर से आये हुऐ कलाकारों के दूवारा सबसे पहले बैदमऊ रोड ,लक्षीगंज,स्कूल रोड,थाने के पास,बस स्टैंड रन्नौद पर मंचन किया गया इस मौके पर  नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।बताया कि नाटक मंचन कार्यक्रम पांच दिन तक चलेगा नगर के विभिन्न इलाकों में नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म