14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जायेगी-पण्डित अनिल शास्त्री

कोलारस - निर्णय सागर पंचांग से प्राप्त जानकारी के बाद पण्डित अनिल शास्त्री ने जानकारी देते हुये बताया कि इस बार मकर संक्रांति का महा पर्व 14 जनवरी को मनाया जायेगा सूर्य के मकर राशि में प्रवे
श 14 जनवरी शुक्रवार की दोपहर होगा इस कारण इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जायेंगी इस दिन स्नान, दान-पुन्य करने का विशेष फल प्राप्त होता है कुछ लोग अन्य पंचांगो एवं उदय तिथि के अनुसार शनिवार को भी मकर संक्रांति मनाऐगे किन्तु अधिकांश पंचांग एवं विध्वानों के मतों से लेकर पवित्र घाटों पर भी मकर संक्रांति का पर्व इस बार 14 जनवरी को ही मनाया जा रहा है 14 जनवरी शुक्रवार को मकर संक्रांति महापर्व का शुभ स्नान का पर्व मकर संक्रांति मुहूर्त - इस बार पुण्यकाल 14 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम को 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इसमें स्नान, दान, जाप कर सकते हैं. वहीं स्थिर लग्न यानि समझें तो महापुण्य काल मुहूर्त 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म