मायापुर थाना प्रभारी शर्मा के द्वारा 60 लीटर अवैध शराब की जप्त

मायापुर - पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब माफिया के विरूद्ध अभियान के तहत निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह भूरिया के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी दीपक सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 12 जनवरी को मुखबिर की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरीशंकर शर्मा द्वारा टीम तैयार कर कार्यावाही हेतु भेजा गया जिस पर ग्राम शेरगढ़ मजरा भागल पर दविश देकर आरोपी जगदीश पुत्र समरू विश्वकर्मा के मकान के पास बनी टपरिया में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब दो कैनो में करीब 60 लीटर अवैध रूप से मिलने पर जप्त की जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 7/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीवद्ध किया गया आरोपी को न्यायालय पिछोर में पेश किया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मायापुर हरीशंकर शर्मा एवं उनकी टीम अजय पटेल, डीडी शर्मा, विक्रांत शर्मा, सहदेव तोमर की सराहनीय भूमिका रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म