35 हजार रूपये दो नही मै छेडछाड का मामला दर्ज करा दूगी

रन्नौद - थाना क्षेत्र के ग्राम अकाझिरी  में एक  ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है ,जहां एक महिला एक लड़के से लगातार पैसे मांगने की धमकी दे रही थी यदि पैसे नहीं दिए गए तो तुझ पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दूंगी, जानकारी अनुसार चेता पुत्र धनीराम कुशवाह  पिछले चार दिन से  सावित्रीबाई उर्फ गुड्डी कुशवाह जबरदस्ती 35 हजार रूपये की मांग कर रही थी यदि मांग के मुताबिक समय पर पैसे नही दिये तो तुझ पर मै छेडछाड का मामला दर्ज करा दूगी, चेता ने बताया कि मैने अपनी पत्नी की रकम उसे दे दी इसके बाद भी परेशान कर रही थी मैरे पिता बहुत पहले निधन हो गया है मै और मेरी मां और पत्नी रन्नौद थाने मै आकर एक शिकायती आवेदन दे दिया।पुलिस ने बताया कि फरयादी चेता के आवेदन पर साबित्री के खिलाफ 384 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि यह महिला  लंबे समय से लोगों को अपना शिकार बनाती है और पैसे खीचने  के लिए यह छेड़छाड़ और 376 की धमकी देती है जिससे कई लोगों के खिलाफ रन्नौद थाने में इस महिला ने मामला दर्ज करा दिए गए ,पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

इनका कहना है - चेता  कुशवाह और उसके परिजन थाने पर आवेदन लेकर आया था कि गुड्डी कुशवाह उनसे जबरदस्ती 35 हजार रूपये की मांग कर रही है और लंबे समय से परेशान भी कर रही थी उसके आवेदन पर गुड्डी बाई के खिलाफ कार्रवाई की है, जबरदस्ती कोई भी महिला परेशान नहीं कर सकती है अंशुल गुप्ता थाना प्रभारी रन्नौद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म