शा.वि.गुगवारा के शिक्षक असामाजिक तत्वों से परेशान, कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी से की मांग

कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुगवारा में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात लोगो द्वारा जाली तोड़ कर जानवरों को घुसाने के साथ कमरे का ताला भी तोड़ने की शिकायत विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों द्वारा थाना प्रभारी कोलारस के समक्ष की गई है।

शिकायत -   शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुगवारा, कोलारस की प्रभारी नेहा शर्मा, शिक्षक अविनाश भार्गव, अनीता आदि ने बताया कि विद्यालय में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 16 जनवरी को रात के समय स्कूल की जाली तोड़कर जानवरों को घुसा दिया गया जिससे स्कूल का फर्श टूट-फूट गया व कमरे का ताला भी तोड़ दिया जिसमें जानवरों ने घुसकर गंदगी फैला दी गंदगी फैलने के कारण बच्चों के बैठने की व्यवस्था भी खराब हो चुकी है व शासकीय संपत्ति को भी नुकसान हुआ है ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ है उक्त मामले को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म